BPSC ASO परीक्षा पिछले वर्ष प्रश्न पत्र

जो भी उम्मीदवार BPSC ASO की परीक्षा की तैयारी कर रहे है उनके लिए खासतौर पर यह आर्टिकल हैं क्योंकि इस आर्टिकल में हम लाए है BPSC ASO परीक्षा से जुड़ी कुछ खास जानकारी और साथ में परीक्षा के पिछले वर्ष प्रश्न पत्र। पिछले वर्ष प्रश्न पत्र की सहायता से आपकी तैयारी बहुत बेहतर हो जाएगी। इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें ताकि आपकी तैयारी और बेहतर हो सके।।।

BPSC ASO परीक्षा के बारे में

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) समय-समय पर Assistant Section Officer (ASO) पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित करता है। यह परीक्षा राज्य सचिवालय में प्रशासनिक कार्यों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस पद पर नियुक्त उम्मीदवारों का कार्य फाइल प्रबंधन, दस्तावेज़ तैयार करना, प्रशासनिक निर्णयों को लागू करना और वरिष्ठ अधिकारियों की सहायता करना होता है।
BPSC ASO परीक्षा तीन चरणों में होती है – प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू।

सबसे पहले प्रीलिम्स का आयोजन किया जाता है। प्रीलिम्स को क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार मेंस की परीक्षा में शामिल होते है। फिर जो उम्मीदवार मेंस की परीक्षा क्वालीफाई करते है उन्हें इंटरव्यू लिए बुलाया है।

BPSC ASO भर्ती – पदों की संख्या

2021 में जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 250 पद निकाले गए थे। इनमें विभिन्न श्रेणियों के अनुसार आरक्षण भी दिया गया था।

BPSC ASO प्रश्न पत्र का स्तर

उम्मीदवारों के लिए परीक्षा का स्तर जानना बहुत आवश्यक है। उसके हिसाब ही अपने परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए। पिछले कुछ सालों के प्रश्न पत्र की एनालिसिस करने के बाद हमें यह देखा है कि:

  • Prelims का प्रश्न पत्र मध्यम से कठिन होता है।
  • Mains का प्रश्न पत्र कठिन विशेषकर General Studies पेपर विश्लेषणात्मक होते हैं।

BPSC ASO सिलेबस

परीक्षा में सफलता पाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है परीक्षा का सिलेबस अच्छे से समझना। नीचे हम आपके लिए खासतौर पर BPSC ASO परीक्षा का सिलेबस लाए है। इसे समझने के बाद तैयारी करना ज्यादा आसान हो जाएगा।।।

प्रीलिम्स परीक्षा (Prelims Exam Syllabus)

प्रीलिम्स की परीक्षा में कुल प्रश्न 150 प्रश्न पूछे जाते है। पेपर पूरा करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाता है।

  1. सामान्य अध्ययन (General Studies)
    • भारतीय इतिहास
    • भारत का भूगोल
    • भारतीय राजव्यवस्था एवं शासन
    • भारतीय अर्थव्यवस्था
    • सामान्य विज्ञान (Physics, Chemistry, Biology – बेसिक स्तर)
    • करंट अफेयर्स (राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय)
    • बिहार विशेष (इतिहास, संस्कृति, भूगोल, राजनीति, योजनाएँ)
  2. तर्कशक्ति एवं गणितीय योग्यता (Reasoning & Quantitative Aptitude)
    • तार्किक क्षमता (Logical Reasoning, Analytical Reasoning)
    • गणितीय क्षमता (Simplification, Ratio, Percentage, Time & Work, Speed & Distance, Algebra, Geometry, Data Interpretation)

मेंस परीक्षा (Mains Exam Syllabus)

  1. पेपर 1: सामान्य हिंदी (100 अंक)
    • व्याकरण (Grammar)
    • संधि, समास
    • वाक्य सुधार
    • निबंध लेखन
    • पत्र लेखन
    • प्रेसी लेखन
  2. पेपर 2: सामान्य अध्ययन – भाग I (300 अंक)
    • भारतीय इतिहास (प्राचीन, मध्यकालीन, आधुनिक)
    • भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन
    • भारत की राजनीतिक प्रणाली
    • समाजशास्त्र एवं समाज सुधार आंदोलन
    • बिहार विशेष
  3. पेपर 3: सामान्य अध्ययन – भाग II (300 अंक)
    • भारतीय अर्थव्यवस्था एवं विकास
    • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
    • पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी
    • करंट अफेयर्स (राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय)
    • अंतरराष्ट्रीय संबंध
  4. पेपर 4: वैकल्पिक विषय (Optional Subject – 300 अंक)
    • उम्मीदवार आयोग द्वारा जारी विषयों में से एक का चयन करेंगे।
    • जैसे: इतिहास, समाजशास्त्र, भूगोल, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान आदि।

BPSC ASO पिछले वर्ष प्रश्न पत्र

नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर के आप BPSC ASO पिछले वर्ष प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते है।

BPSC ASO पिछले वर्ष प्रश्न पत्र डाउनलोड लिंक

BPSC ASO पिछले वर्ष प्रश्न पत्र कीImportance

  1. पैटर्न समझने में मदद: प्रश्नों की भाषा और कठिनाई स्तर का अंदाजा लगता है।
  2. महत्वपूर्ण टॉपिक्स की पहचान: बार-बार पूछे गए प्रश्नों से तैयारी मजबूत होती है।
  3. टाइम मैनेजमेंट: वास्तविक परीक्षा जैसा अनुभव मिलता है।
  4. कॉन्फिडेंस बढ़ता है: प्रैक्टिस से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।

FAQs

Q1. क्या BPSC ASO परीक्षा हर साल होती है?
नहीं, यह भर्ती आवश्यकता अनुसार होती है।

Q2. कितने चरणों में परीक्षा होती है?
प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू – कुल तीन चरण।

Q3. पिछले वर्ष प्रश्न पत्र कहाँ से डाउनलोड करें?
हमारी दी हुई PDF लिंक और आधिकारिक वेबसाइट से।

Q4. प्रश्न पत्र का स्तर कैसा रहता है?
प्रीलिम्स मध्यम से कठिन, जबकि मेंस कठिन स्तर का।

Q5. क्या सिर्फ PYQs पढ़ने से चयन हो सकता है?
नहीं, PYQs केवल तैयारी की दिशा बताते हैं, पूरे सिलेबस का अध्ययन ज़रूरी है।

निष्कर्ष

BPSC ASO पिछले वर्ष प्रश्न पत्र उम्मीदवारों के लिए एक मार्गदर्शक साधन हैं। इनसे परीक्षा पैटर्न, प्रश्नों की कठिनाई और तैयारी की दिशा स्पष्ट होती है। जो उम्मीदवार इनका अभ्यास करते हैं, उनकी सफलता की संभावना और भी बढ़ जाती है।

Leave a Reply