RRB NTPC प्रीवियस ईयर पेपर डाउनलोड लिंक

प्रत्येक वर्ष RRB NTPC (Railway Recruitment Board Non-Technical Popular Categories) के अनेक पदों के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इस परीक्षा के माध्यम से Clerk, Goods Guard, Station Master, Typist आदि विभिन्न पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाता है। लाखों उम्मीदवार हर वर्ष इस परीक्षा के लिए आवेदन करते हैं।जो भी उम्मीदवार RRB NTPC की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र बहुत उपयोगी सिद्ध हो सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको RRB NTPC प्रीवियस ईयर पेपर की PDF डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक प्रोवाइड करेंगे जिससे आपकी परीक्षा की तैयारी और बेहतर होगी।।।

RRB NTPC की परीक्षा

RRB NTPC (Railway Recruitment Board Non-Technical Popular Categories) परीक्षा भारतीय रेलवे के गैर-तकनीकी (Non-Technical) पदों के लिए आयोजित की जाती है। इस परीक्षा का उद्देश्य योग्य उम्मीदवारों का चयन करना है जो रेलवे के विभिन्न विभागों में क्लर्क, स्टेशन मास्टर, गुड्स गार्ड, टाइपिस्ट, अकाउंट्स असिस्टेंट, कमर्शियल अप्प्रेंटिस जैसे प्रशासनिक और सहायक पदों पर काम कर सकें।।।

विभिन्न पदों की श्रेणियां

RRB NTPC के अंतर्गत दो मुख्य श्रेणियों के पद आते हैं: अंडरग्रैजुएट और ग्रेजुएट।।।

1. अंडरग्रेजुएट पद

अंडरग्रेजुएट के लिए Junior Clerk cum Typist, Accounts Clerk cum Typist, Junior Time Keeper, Trains Clerk, Commercial cum Ticket Clerk जैसे अनेक पद शामिल होते है।।।

2. ग्रेजुएट पद

ग्रेजुएट के लिए Traffic Assistant, Goods Guard, Senior Commercial cum Ticket Clerk, Senior Clerk cum Typist, Junior Account Assistant cum Typist, Senior Time Keeper, Commercial Apprentice, Station Master जैसे अनेक पद शामिल होते है।।।

कुल पदों की संख्या

RRB NTPC भर्ती में कुल पदों की संख्या कुछ इस प्रकार है:

  • कुल पदों की संख्या: 35,208
  • अंडरग्रेजुएट पद: 10,628
  • ग्रेजुएट पद: 24,580

आयु सीमा

RRB NTPC परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार होनी चाहिए। यह आयु सीमा पद की श्रेणी (अंडरग्रेजुएट या ग्रेजुएट) के अनुसार अलग-अलग होती है।।।

  • अंडरग्रेजुएट पदों के लिए आयु 18 वर्ष से 30 वर्ष होनी चाहिए।
  • ग्रेजुएट पदों के लिए आयु 18 वर्ष से 33 वर्ष होनी चाहिए।

सिलेक्शन का प्रोसेस

RRB NTPC परीक्षा में सिलेक्शन का प्रोसेस कुल 5 चरणों में बांटा गया है

  • CBT-1 (Preliminary Exam): यह सभी उम्मीदवारों को देना होता है। इसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाते है।
  • CBT-2 (Main Exam): CBT-1 में पास होने के बाद उम्मीदवारों को CBT-2 देना होता है।
  • Typing Skill Test / Computer Based Aptitude Test (CBAT): इसमें पद के अनुसार लागू होता है (जैसे Station Master के लिए CBAT और क्लर्क के लिए टाइपिंग टेस्ट)।
  • Document Verification (DV): सभी प्रमाणपत्रों की जांच की जाती है।
  • Medical Test: उम्मीदवार की फिटनेस की जाँच की जाती है जो पोस्ट की प्रकृति पर निर्भर करती है।

परीक्षा के पैटर्न

परीक्षा पूरी तरह कंप्यूटर बेस्ड होती है। सभी प्रश्न Objective Type (MCQs) होते हैं। गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग होती है। परीक्षा का माध्यम हिंदी और अंग्रेजी दोनों में होता है। CBT-1 में कुल 100 प्रश्न पूछे जाते है जो कि 100 अंकों का होता है। पेपर पूरा करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाता है। CBT-2 में कुल 120 प्रश्न पूछे जाते है जो कि 120 अंकों का होता है। पेपर पूरा करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाता है।।।

पिछले वर्ष प्रश्न पत्र डाउनलोड लिंक

नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर के आप RRB NTPC के पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते है।

CBT-1 के प्रश्न पत्र

1 march shift 2021 1डाउनलोड करे
2 February 2021 shift 1डाउनलोड करे
2 March 2021 shift 1डाउनलोड करे
3 April 2021 shift 1डाउनलोड करे
3 February 2021 shift 1डाउनलोड करे
3 March 2021 shift 1डाउनलोड करे
4 January 2021 shift 2डाउनलोड करे
5 February 2021 shift 1डाउनलोड करे
5 March 2021 shift 1डाउनलोड करे
7 April 2021 shift 1डाउनलोड करे
7 March 2021 shift 2डाउनलोड करे
21 March 2021 shift 1डाउनलोड करे

CBT-2 के प्रश्न पत्र

19 January 2017 shift 1डाउनलोड करे
19 january 2017 shift 2डाउनलोड करे
19 January 2017 shift 3डाउनलोड करे
17 January 2017 shift 1डाउनलोड करे
17 January 2017 shift 2डाउनलोड करे
18 January 2017 shift 1डाउनलोड करे
18 January 2017 shift 2डाउनलोड करे
18 January 2017 shift 3डाउनलोड करे

FAQs

  • प्रश्न 1: RRB NTPC परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होती है क्या?
  • उत्तर: हाँ, प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती होती है।
  • प्रश्न 2: क्या पुराने पेपर से प्रश्न रिपीट होते हैं?
  • उत्तर: हाँ, कई बार पिछले वर्षों के पैटर्न और प्रश्न दोहराए जाते हैं।
  • प्रश्न 3: PDF कहाँ से डाउनलोड करें?
  • उत्तर: ऊपर दिए गए लिंक से आप सभी पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।

Leave a Reply